आईपीएल सटोरियों पर नक़ल कसने पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

IMG 20250504 WA0171

आईपीएल सटोरियों पर नक़ल कसने पुलिस ने चलाया चेकिंग अभिया

माधवनगर पुलिस आईपीएल सट्टे पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है इसी के तहत थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अभिषेक चौबे ने अपने पुलिस बल के साथ 08 पूर्व से दर्ज सट्टे के आरोपियों एवं संदिग्धों को चेक किया यह चेकिंग उसे समय की गई जिस समय की आईपीएल का मैच जारी था इसके बाद भी पुलिस ने चेकिंग कार्रवाई की। माधव नगर पुलिस का कहना है कि लगातार संदेही सटोरियों के ठिकानों पर उनको तलाश किया जा रहा है और साक्ष्य मिलते ही उनके खिलाफ में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

यह कार्यवाही  अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस के द्वारा की गई । पुलिस ने चेकिंग दौरान विनय विरवानी, नीरज उर्फ नीरू, अजय नागवानी, कैलाश उर्फ कैलू अजय पंजवानी राहुल चावला उर्फ बनटा, पिंका चावला को चेक किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया और पुराने सटोरियों पर नकेल कसने के लिए उनकी चेकिंग की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी यदि कोई भी व्यक्ति सटोरियों के बारे में सूचना देता है तो वह थाना माधव नगर में संपर्क कर सकता है और सूचना देने वाले व्यक्ति के नाम की जानकारी भी गोपनीय रहेगी।

चेकिंग अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका में  थाना माधवनगर पुलिस की इस चेकिंग अभियान में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उनि दिनेश कुरेशिया, प्रधान आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक लोकेंद्र सिंह, अनूप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।