katniLatestमध्यप्रदेश

katni crime अंधेकत्ल के 10 हजार का ईनामी आरोपी लोटा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंधेकत्ल के दस हजार का ईनामी आरोपी लोटा बर्मन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

katni crime अंधेकत्ल के दस हजार का ईनामी आरोपी लोटा बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 20.12.2023 को रवि शंकर रैदास को शनी मंदिर के पास हुई हत्या पर थाना कोतवाली कटनी में अप. क्र. 869 / 23 धारा 323, 324, 302, 394, 397, 34 भादवि 3 ( 2 ) व्ही एससी / एसटी एक्ट का दूसरा फरार आरोपी संदीप उर्फ लोटा बर्मन पिता मल्लू बर्मन उम्र 27 वर्ष निवासी प्रेमनगर तिलक कालेज के पास थाना एन. के. जे. कटनी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा 10 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।

आरोपी संदीप उर्फ लोटा बर्मन की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु. से) के निर्देशन में, व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक माहोदय अजाक प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा थाना स्तर पर पृथक पृथक टीमें बनाकर आरोपी की तलाश पता साजी की जा रही थी।

दिनांक 01.02.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी संदीप उर्फ लोटा वर्मन को तिलक कालेज रोड प्रेम नगर कटनी से अरेस्ट किया गया पूछताछ पर रविशंकर रैदास की हत्या करना स्वीकार किया । संदीप उर्फ लोटा के कब्जे से लूट किये गये 550/- रू. समक्ष गवाहों के जप्त किया जाकर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर  न्यायालय पेश किया गया है । संदीप उर्फ लोटा अपराधिक प्रकृति का व्यक्ति है, इसके विरूद्ध कई अपराध पूर्व से पजीबद्ध होना पाया गया है, जिसमें दो अपराध हत्या के भी पंजीबद्ध है।

आरोपी की गिरफ्तारी मे विशेष भूमिका पुलिस अधीक्षक  निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक अजाक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा, सउनि कोदूलाल कुशवाहा, विनोद पाण्डेय, कप्तान सिंह, विजय गिरी, आर. अजय प्रताप सिंह, पलास दुबे, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, आरिफ हुसैन, आदर्श मिश्रा की अहम भूमिका रही।

Back to top button