कार में बैठकर शराब पीने वालों पर निवार पुलिस की कार्रवाई,तीन व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, कार जब्त

IMG 20260807 WA0028 scaled

कार में बैठकर शराब पीने वालों पर निवार पुलिस की कार्रवाई,तीन व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, कार जब्त

कटनी -पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं कार में बैठकर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क. सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

 

6 अगस्त को चौकी निवार पुलिस ने कार में बैठकर शराब पी रहे तीन व्यक्तियों सुशील पटेल उम्र 40 वर्ष, गुरदीन पटेल उम्र 38 वर्ष, अंतु आदिवासी उम्र 30 वर्ष सभी निवासी पडरभठा, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी—के विरुद्ध धारा 36(ब) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

 

पुलिस द्वारा मौके से संबंधित कार को जप्त किया गया तथा आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

पुलिस टीम की विशेष भूमिका- इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की विशेष भूमिका रही।