Latestअंतराष्ट्रीय

PM Modi US Visit LIVE: योग कार्यक्रम के लिए UN मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बापू की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल
योग कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा पर कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में जोरदार स्वागत किया। वहीं आज पीएम मोदी भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे

भारतीय परिधान में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचीं मैरी मिलबेन
पीएम मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन भारतीय परिधान में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी सुबह है और इस महान दिन का हिस्सा बनना कितना अद्भुत सम्मान है जब प्रधानमंत्री अपनी संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा का जश्न मना रहे हैं और निश्चित रूप से वे सभी अद्भुत काम जो वे दुनिया भर में कर रहे हैं। हमारे पास एक अच्छा हफ्ता होने वाला है।

रिचर्ड गेरे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रिचर्ड गेरे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि आज यहां बहुत अच्छा अहसास हो रहा है।

Back to top button