PM Modi Philippines Visit: मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पीएम मोदी ने की कार सेवा, पुनर्विकास कार्यों का किया शिलान्यास

PM Modi Philippines Visit: मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पीएम मोदी ने की कार सेवा, पुनर्विकास कार्यों का किया शिलान्यास

PM Modi Philippines Visit: मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पीएम मोदी ने की कार सेवा, पुनर्विकास कार्यों का किया शिलान्यास

मनीला। फिलीपींस की तीन दिवसीय याPM Modi Philippines Visit: मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पीएम मोदी ने की कार सेवा, पुनर्विकास कार्यों का किया शिलान्यासत्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (17 नवंबर) को राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक ‘गुरुद्वारा खालसा दीवान’ में मत्था टेका और कार सेवा की। इस दौरान उन्होंने करीब एक सदी पुराने इस गुरुद्वारे के पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में भी भाग लिया।

1929 में पंजाबी समुदाय ने की थी स्थापना

मनीला का यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान 100 साल से भी अधिक पुराना है। इसकी स्थापना साल 1929 में भारत से मनीला आकर बसे पंजाबी समुदाय के लोगों द्वारा की गई थी। अब इस ऐतिहासिक धरोहर का बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण और पुनर्विकास किया जा रहा है।

सिख समुदाय के सेवा भाव की सराहना

इससे पहले, पीएम मोदी ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि एक सदी से भी अधिक पुराने इस गुरुद्वारे का गहरा आध्यात्मिक महत्व है। गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सिख समुदाय ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वे हमेशा दूसरों की सेवा तथा एक बेहतर विश्व के निर्माण में अग्रणी रहे हैं।

गुरुद्वारा खालसा दीवान में विवाद, सिख समाज में आक्रोश ‘84 के दंगों’ का संदर्भ देने पर भारी विरोध, अवैध गतिविधियों की जाँच की मांग तेज

इसे भी पढ़ें-  यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 25 साल बाद कानपुर-दिल्ली के बीच शुरू हुई नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; रात में बैठें और सुबह पहुंचें आनंद विहार

आसियन शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय वार्ता में होंगे शामिल

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट) में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस पहुंचे हैं। इसके अलावा, मंगलवार दोपहर उनकी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी निर्धारित है।

आसियान (ASEAN) एक नजर में

 वर्ष 1967 में स्थापित इस प्रभावशाली क्षेत्रीय संगठन में 11 सदस्य देश— ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम शामिल हैं। भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई प्रमुख देश इसके संवाद साझेदार (डायलॉग पार्टनर) हैं।