FEATUREDkatniLatestअंतराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

PM Modi in Gujarat: 24 हजार करोड़ की सौगात के साथ दाहोद को मिली रेलवे फैक्ट्री, PM मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi in Gujarat: 24 हजार करोड़ की सौगात के साथ दाहोद को मिली रेलवे फैक्ट्री, PM मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi in Gujarat: 24 हजार करोड़ की सौगात के साथ दाहोद को मिली रेलवे फैक्ट्री, PM मोदी ने किया उद्घाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह उनका पहला गुजरात दौरा है। वे आज और कल गुजरात में रहेंगे। वे राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज तीन रोड शो भी करेंगे, पहला रोड शो उन्होंने वडोदरा में किया।

PM Modi in Gujarat: 24 हजार करोड़ की सौगात के साथ दाहोद को मिली रेलवे फैक्ट्री, PM मोदी ने किया उद्घाटन

जौनपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर: सोते समय पिता और दो बेटों की बेरहमी से हत्या

01:15 PM, 26-MAY-2025प्रधानमंत्री ने वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

01:03 PM, 26-MAY-2025प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

12:33 PM, 26-MAY-2025
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री यहां 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में रेल परियोजनाएं और गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं।

12:17 PM, 26-MAY-2025दाहोद में पीएम मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाहोद में जनसभा में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया।

 

11:47 AM, 26-MAY-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र घरेलू प्रयोजनों और निर्यात के लिए 9000 HP के इलेक्ट्रिक इंजन तैयार करेगा। ये इंजन भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।

 

11:40 AM, 26-MAY-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों सहित कई लोग शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने आतंकवाद पर भारत के प्रहार की सराहना की। PM Modi in Gujarat: 24 हजार करोड़ की सौगात के साथ दाहोद को मिली रेलवे फैक्ट्री, PM मोदी ने किया उद्घाटन

Back to top button