PM श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी में राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर, कैम्प फायर में पहुंचीं महापौर प्रीति सूरी
PM श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी में राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर

कटनी – PM श्री केंद्रीय विधायल आयुध निर्माणी मे जबलपुर संभाग का आयोजन किया गया है। जिसमें लगभग 30 केंद्रीय विद्यालयों से 108 गाइड्स और। 27 अनुरक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया है तृतीय सोपान परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद यह सभी गाइड राज्य पुरस्कार शिविर में आने की योग्यता रखती हैं।
इस परीक्षण शिविर में अपनी लगन और परिश्रम से राज्य पुरस्कार प्राप्त करने का प्रयास करती हैं शिविर नायिका नायिका अर्चना डोडिया भोपाल संभाग के कुशल निर्देशन में प्रशिक्षण दाल की टीम के सदस्य रेखा श्री रायपुर संभाग, अर्चना द्विवेदी जबलपुर संभाग, मीता शुक्ला जबलपुर संभाग में गाइडिंग की बाइबल कहे जाने वाली पुस्तक एपीआरओ भाग 3 के राज्य पुरस्कार के पाठ्यक्रम के अनुसार सभी गाइड्स की प्रवेश, प्रथम, द्वितीय, तृतीय सोपानों की परीक्षाएं आयोजित की गई।
जिनमें सभी गाइड्स ने हिस्सा लिया और अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास भी किया जिसमें मौखिक, लिखित सभी प्रकार के परीक्षण शामिल हैं बच्चों ने रस्सी और डंडों की सहायता से विभिन्न प्रकार के बंधन कई तरह की गांठे, प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी,मैपिंग सभी का टेस्ट दिया और हर्षोल्लाह के साथ शिविर में आनंद से भाग लिया।
विद्यालय प्राचार्य श्रीमती आकांक्षा सैमुअल ने बच्चों के ठहरने , भोजन और उनके परीक्षण में सहयोग आने वाले सभी उपकरणों की बहुत ही अच्छी व्यवस्था की ।
प्रशिक्षण दल के सदस्यों ने कंप्यूटर के माध्यम से ,स्मार्ट क्लास के माध्यम से, पेड़ों के नीचे प्राकृतिक वातावरण में ,हर तरह से बच्चों को गाइडिंग के विभन्न आयामों से अवगत कराते हुए उनका परीक्षण कार्य पूरा किया ।
विभिन्न ने केंद्रीय विद्यालयों से आए अनुराक्षक शिक्षक और गाइड सभी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी कटनी के प्रांगण में आनंद का अनुभव किया ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन किया गया, जिसमें कटनी जिले की महापौर प्रीति संजीव सूरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया विद्यालय प्राचार्य आकांक्षा सैमुअल, डॉ चित्रा चतुर्वेदी ने श्रीमति सूरी का स्वागत कलर पार्टी के द्वारा किया गाइड्स ने तरह तरह की गांठें और बंधनो की सहायता से कई गैजेट्स तैयार किए, गाइड्स से संबंधित विषयों को चार्ट पेपर पर बना कर गाइड्स कॉर्नर में डिस्प्ले किया कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी गाइड्स के द्वारा ग्रैंड कैंप फायर में प्रस्तुत की गई ।
श्रीमती सूरी बच्चों के बीच आकर बहुत ही प्रसन्न हुईं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । श्रीमती मीता शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया , जिसमें विद्यालय प्राचार्य आकांक्षा सैमुअल मुख्य अतिथि थीं जिसमें सभी धर्मों की गाइड्स ने अपने अपने धर्मों की प्रार्थना की ध्वजारोहण कार्यक्रम में विद्यालय की सेवानिवृत शिक्षिका डॉ चित्रा चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में थीं। समापन समारोह में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती आकांक्षा सैमुअल ने सभी गाइड्स को अपने आशिर्वाचनों से मंत्रमुग्ध कर दिया इस प्रकार पांच दिवसीय कार्यक्रम का सफल समापन 01/09/2024 को हो गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र प्रसाद, शिवानी , प्रदीप शग्रपवार, कपिल सिंह ठाकुर, आई बी सिन्हा, जे के तिवारी, मनोज तिवारी, आशिक आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।








