Latest

PM मोदी ने सांसद को पैर छूने से रोका, BJP संसदीय दल की बैठक

नई दिल्ली। मॉनसून सत्र के बीच आज भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं बैठक में जाने पर पीएम मोदी को पहले सम्मानित किया गया। अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार की जीत पर मोदी को सम्मानित किया गया। वहीं जब मोदी अपनी सीट पर बैठने लगे तो एक सांसद ने उनके पैर छूने की कोशिश की लेकिन पीएम ने तुरंत उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

उल्लेखनीय है कि मोदी पहले भी कई बार सांसदों को हिदायत दे चुके हैं कि कोई भी उनके पैर न छुए। यहां तक उन्होंने सम्गात के लिए बड़े-बड़े बुके देने की बजाए एक गुलाब का फूल देने का भी नियम बनवाया है। मोदी अब किसी भी राज्य में जाते हैं तो एयरपोर्ट पर गुलाब का फूल औपचारिक तौर पर स्वागत के लिए दिया जाता है। बैठक में मिशन 2019 और सदन की कार्रवाई पर हो सकती है चर्चा।

Leave a Reply

Back to top button