Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

PM मोदी के facebook पेज पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले साजिद रिज़वी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक तस्वीर और अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। मामला उत्तर प्रदेश के संभल का है।
थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया की कुछ लोगों ने मामले को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम साजिद रिज़वी है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की और उनके और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपमानजनक टिप्पणी की।

पुलिस ने आरोपी साजिद रिज़वी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले जांच शुरू कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply