Wednesday, April 8, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

PM आवास योजना : घरों में लगेंगे मोदी-शिवराज के फोटो वाले टाइल्स

भोपाल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में बन रहे तीन लाख आवासों में भी सरकार अपनी मार्केटिंग करेगी। इन आवासों के मुख्यद्वार और किचन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटोयुक्त टाइल्स लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि पहले इन आवासों को भगवा रंग से रंगने की भी योजना थी, लेकिन विरोध के चलते उसे रोक दिया गया है। टाइल्स लगाने के आदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं।

‘सबका सपना, घर हो अपना” शीर्षक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो वाली टाइल्स प्रदेश के तीन लाख आवासों में दिखाई देगी। सरकार ने सभी विभागों के साथ कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाए जा रहे हैं, उनमें ये टाइल्स लगाई जाए।

इस बारे में टेंडर जल्द बुलवाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश को केंद्र से पांच हजार करोड़ रुपए की मदद मिली है। इसके तहत फिलहाल तीन लाख आवास निर्माण का काम चल रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply