समर कैंप में खिलाड़ी सीख रहे खेल की बारीकियां

IMG 20240511 WA0010

कटनी। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी  पृथ्वी पाल सिंह के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन खेल शिविर शासकीय उत्कृष्ट उच्च .माध्य. विद्यालय माधव नगर कटनी में निःशुल्क अयोजित किया जा रहा है।

05 से 25 मई तक चलने वाले शिविर में खिलाडियों को क्रिकेट, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस की खेल बारीकियां प्रशिक्षण के साथ साथ शारिरिक गतिविधियां कोच शैलबाला मैथ्यूज व  शेखर पाठक के द्वारा सुबह 6 बजे से 8.30 तक निरंतर दिया जा रहा है।

शिविर में जिला शिक्षा बी अधिकारी द्वारा निशुल्क खेल सामग्री प्रदान की गई है। शिविर में प्राचार्या एम. किडो, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल एवं समस्त स्कूल स्टाफ का सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़ें-  MP में प्राइवेट कॉलेजों के फर्जीवाड़े पर कसता शिकंजा: अब शिक्षकों को नकद वेतन दिया तो रद्द होगी मान्यता