पितृ पक्ष 2026: पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान, चमक जाएगी किस्मत; जानें नियम और सावधानियां

पितृ पक्ष 2026: पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान, चमक जाएगी किस्मत; जानें नियम और सावधानियां

नई दिल्ली: सनातन धर्म में पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इस दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है। इसके साथ ही पितृ पक्ष में दान-पुण्य का भी विशेष फल मिलता है। मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में किया गया दान पितरों को तृप्त करता है, जिससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस वर्ष पितृ पक्ष का समापन 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा। ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के अनुसार, पितृ पक्ष में कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।

पितृ पक्ष में किन चीजों का दान करना होता है उत्तम?

  1. काले तिल का दान: पितृ पक्ष में काले तिल का दान सबसे उत्तम और फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध कर्म में काले तिल के प्रयोग और दान से पितृ तुरंत प्रसन्न होते हैं तथा जातक को सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

  2. चांदी की वस्तुएं: यदि आप समर्थ हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान चांदी के बर्तन, सिक्के या अन्य वस्तुओं का दान करें। चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है और इसके दान से घर में धन-धान्य की बरकत बनी रहती है।

  3. अन्न दान (भोजन): पितृ पक्ष में योग्य ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ-साथ किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न दान करना चाहिए। अन्न दान से पितरों की आत्मा शांत होती है और परिवार में वंश वृद्धि होती है।

  4. वस्त्र दान: गरीबों या ब्राह्मणों को नए और स्वच्छ वस्त्रों का दान करें। ध्यान रखें कि कपड़े हमेशा साफ-सुथरे और इस्तेमाल न किए गए होने चाहिए।

  5. अन्य आवश्यक सामग्रियां: इन मुख्य चीजों के अलावा चावल, नमक, शुद्ध देसी घी, पुस्तकें और दैनिक उपयोग की अन्य खाद्य सामग्रियों का दान करने से भी घर में सुख-शांति बनी रहती है।

दान करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

दान का पूर्ण फल तभी मिलता है जब उसे सही विधि और भाव से किया जाए। पितृ पक्ष में दान करते समय निम्नलिखित नियमों का पालन अनिवार्य माना गया है:

↑
Exit mobile version