Site icon Yashbharat.com

स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया पिंक बूथ, जीआरपी पुलिस की अनोखी पहल

IMG 20240817 WA0022

कटनी। स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया पिंक बूथ, जीआरपी पुलिस की अनोखी पहल की है। रेल पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कटनी रेल पुलिस ने आगामी त्योहारों के दौरान महिला सम्बंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कटनी रेलवे स्टेशन जंक्शन पर पिंक बूथ बनाया है, जहां पूरे समय रेल पुलिस कर्मचारी तैनात रहकर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रयास करेंगे।

पिंक बूथ में हेल्पलाइन नम्बर का भी उल्लेख किया गया है, इन नम्बरों पर सम्पर्क करते हुए किसी भी आपात स्थिति में संपर्क कर मदद ली जा सकती है।

आज शनिवार को जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने पिंक बूथ पर महिला यात्रियों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सफर के दौरान अपना और अपने लगेज का ध्यान रखें और किसी भी तरह की आपात स्थिति या घटना होने पर तत्काल हेल्पलाईन नम्बर 139 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर महिला यात्रियों के मोबाइल पर एप्प भी डाउनलोड करवाया गया।

Exit mobile version