करोड़ों की संपत्ति पर थी नजर: फिजियोथेरेपिस्ट ने हिंदू कारोबारी के बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर किया ‘रहमान’, पाकिस्तानी कनेक्शन देख उड़े पुलिस के होश
करोड़ों की संपत्ति पर थी नजर: फिजियोथेरेपिस्ट ने हिंदू कारोबारी के बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर किया 'रहमान', पाकिस्तानी कनेक्शन देख उड़े पुलिस के होश
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहाँ के एक मशहूर दवा कारोबारी के बेटे का योजनाबद्ध तरीके से ब्रेनवॉश कर उसका धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी युवती चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे खेल के पीछे कारोबारी की करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने की साजिश और एक बड़ा पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है।
करोड़ों की संपत्ति पर थी नजर: फिजियोथेरेपिस्ट ने हिंदू कारोबारी के बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर किया ‘रहमान’, पाकिस्तानी कनेक्शन देख उड़े पुलिस के होश
करोड़ों की संपत्ति और फिजियोथेरेपी से शुरू हुआ ‘जाल’
शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और दो बड़े मेडिकल स्टोर के मालिक देवराज मलिक के पास मकान, गाड़ी और जमीन समेत करोड़ों की संपत्ति है, जिसमें से अधिकांश उनके इकलौते बेटे आयुष मलिक के नाम पर है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी इस्लाम कुरैशी (जो फलों का ठेला लगाता था) और उसकी बेटी चांदनी की नजर इसी अकूत संपत्ति पर थी।
साल 2018 में आयुष के कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद वह फिजियोथेरेपी कराने जाता था। वहां चांदनी फिजियोथेरेपिस्ट का काम करती थी। वहीं दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद साजिश के तहत चांदनी ने आयुष वाले जिम में ट्रेनर की नौकरी कर ली और अपने भाई को आयुष की दवा दुकान पर सेल्समैन रखवा दिया।
दिल्ली की जामा मस्जिद में फर्जी निकाह और ‘रहमान’ नाम
आरोप है कि चांदनी ने आयुष को अपने प्रेमजाल में फंसाया और साल 2023-24 में उसे दिल्ली की जामा मस्जिद ले जाकर एक फर्जी निकाहनामा तैयार करवाया और उसका धर्मांतरण करा दिया। धर्मांतरण के बाद आयुष का नाम बदलकर ‘रहमान’ रख दिया गया। चांदनी उसे दिल्ली, मुंबई समेत देश की कई मस्जिदों और दरगाहों में ले गई जहाँ उसका बड़े स्तर पर ब्रेनवॉश कराया गया। यही नहीं, स्वामी यशवीर महाराज के मुताबिक, पीड़ित युवक का खतना तक मुंबई में कराया गया था।
यूट्यूब और पाकिस्तान का खतरनाक कनेक्शन
इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा आयुष के ब्रेनवॉश को लेकर हुआ है। एसपी एनपी सिंह के अनुसार, चांदनी और उसके भाई ने आयुष को पाकिस्तान के कट्टरपंथी वक्ता डॉ. इसरार के यूट्यूब पर प्रसारित होने वाले भाषण सुनने के लिए उकसाया। आयुष लगातार उसके वीडियो देखता और फॉलो करता था।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया:
“युवक का ब्रेनवॉश इस खतरनाक स्तर तक किया जा चुका है कि जब पुलिस ने उससे सिर्फ 5 मिनट बात की, तो उसने अपनी बातचीत में 50 बार ‘दीन’ शब्द का इस्तेमाल किया और इस्लाम धर्म से जुड़ी बातें ही करता रहा।”
11 के खिलाफ केस, हिंदू महापंचायत का अल्टीमेटम
पीड़ित के पिता देवराज मलिक की तहरीर पर पुलिस ने चांदनी, उसके पिता, भाई-बहनों और तीन मौलवियों समेत 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि 9 अन्य आरोपियों की तलाश के लिए एसआईटी (SIT) और एलआईयू (LIU) सहित खुफिया टीमें लगाई गई हैं।
दूसरी ओर, इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने चेतावनी दी है कि यदि 12 जून से पहले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो शामली में ‘हिंदू महापंचायत’ की जाएगी।








