Latest
सागर में पीएचई कार्यपालन यंत्री और ड्राइवर डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप

सागर(YASHBHARAT.COM)। लोकायुक्त पुलिस सागर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री संतोषीलाल बाथम और उसके ड्राइवर को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों के पुनरीक्षित आदेश जारी करने और पुराने बिलों के भुगतान के एवज में करीब 6 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। कार्रवाई एसपी योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में की गई।








