Pension News Alert: Aadhaar कार्ड के नियमों में बदलाव हुआ है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कुछ सेवाओं के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। सबसे बड़ी राहत पेंशनर्स को मिली है।

अब Life Certificate लिए Aadhaar अनिवार्य नहीं रह गया है। इसी तरह केंद्रीय कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बनाए गए ऐप संदेश में अभी अब आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य नहीं है। बता दें, पेंशनर्स को साल में एक बार जीवन प्रमाण पत्र यानी Life Certificate जमा करना होता है।

वित्तीय वर्ष की शुरुआत में अनिवार्य रूप से किए जाने वाले इस काम के लिए बुजुर्गों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं ऐसे सीनियर सिटिज़न्स के लिए मुश्किल और बढ़ जाती है जिनके आधार कार्ड में दी गई बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट नहीं है। अब सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र के लिए आधार अनिवार्य होने के नियम में ढील दी है।

अब इसे स्वैच्छिक बना दिया गया है। यानी पेंशनर्स चाहें तो जीवन प्रमाणपत्र के लिए आधार का उपयोग करें और चाहें तो ना करें। यानी जो बुजुर्ग आधार की तकनीकी गड़बड़ी के कारण समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाते थे, अब उन्हें पेंशन से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।