स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने दबोचा

raid

स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने दबोच

कटनी। लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने सीमांकन करने के नाम पर शिव कुमार जायसवाल कौड़िया निवासी से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ लिया गया।
कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है। रिश्वत की राशि, शिकायतकर्ता एवं मामले के अन्य तथ्यों की आधिकारिक जानकारी लोकायुक्त द्वारा शीघ्र जारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  विधायक संजय पाठक के जन्मदिन पर कटाएघाट मोड़ में उमड़ा जनसैलाब, विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद,आरके मोटर्स संचालक गुड्डा जैन की ओर से किया गया भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर विधायक के दीर्घायु एवं उत्तम जीवन की कामना की