ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जबलपुर की ट्रेन सेवाओं पर असर, यात्री परेशान

wp 1694186196535

जबलपुर 24 मई।ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जबलपुर की ट्रेन सेवाओं पर असर, यात्री परेशानरेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में पमरे के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दिनांक 27 मई से 30 मई 2025 तक सुधार कार्य के दौरान चार दिनों तक तीन घंटों का रेलवे ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली इटारसी- कटनी-इटारसी मेमू ट्रेन एवं जबलपुर नैनपुर जबलपुर पैसेंजर ट्रेन को निरस्त एवं रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इन्टरसिटी ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट किया गया है। जिसकी जानकारी निम्नलिखित है

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जबलपुर की ट्रेन सेवाओं पर असर, यात्री परेशान

पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाड़ियाँ :-

1) दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 61617 इटारस-कटनी मेमू ट्रेन रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 61618 कटनी- इटारसी मेमू ट्रेन रद्द रहेगी।
2) दिनांक 26 से 29 मई 2025 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 51703 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक नैनपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 51704 नैनपुर-जबलपुर पैसेन्जर ट्रेन रद्द रहेगी।

रानी कमलाती इन्टरसिटी ट्रेन मदनमहल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/आर्जिनेट रहेगी:-

1) दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इण्टरसिटी ट्रेन मदनमहल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी यानी मदनमहल से अधारताल तक आंशिक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक अधारताल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इण्टरसिटी ट्रेन मदनमहल स्टेशन से शॉर्ट आर्जिनेट मतलब रवाना होगी यानी अधारताल से मदनमहल तक आंशिक निरस्त रहेगी।

इसे भी पढ़ें-  Jio Platforms Stock Listing: बाजार में Jio का धमाकेदार डेब्यू! 21% प्रीमियम पर लिस्टिंग के साथ बनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।