Latest

Parliament Live: रेलवे के निजीकरण के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- सड़कों पर केवल सरकारी वाहन चलते हैं क्या?

नई दिल्ली, एजेंसियां। Parliament Update Live: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में काम कम और हंगामा ज्यादा देखने को मिला।

आज सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होनी है और मंगलवार को भी बजट सत्र के दौरान हंगामे की पूरी उम्मीद है। संसद में आज निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मसले को उठाया जा सकता है।

बता दें कि बैंक कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर हैं। वहीं, इस मुद्दे से पहले भी संसद के दोनों सदनों में कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। इनमें किसानों का मसला व महंगे होते पेट्रोल-डीजल का मुद्दा था।

मंगलवार की कार्यवाही पर से पहले इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन(IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत दोस्त नहीं भाई है।

Live Updates:

-रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा, ‘लगभग 1,000 रेलवे स्टेशनों और 400 रेलवे भवनों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। 2030 तक, भारत ‘नेट जीरो रेलवे’ बनने वाला दुनिया का पहला देश होगा।’

-रेल मंत्री ने कहा कि यात्री सुरक्षा और निवेश पर हमारा जोर रहा। रेलवे दुर्घटना के कारण मार्च 2019 में अंतिम किसी यात्री की मृत्यु हुई थी, लेकिन लगभग 2 वर्षों में (2019-2021 के बीच) कोई भी मृत्यु नहीं हुई।

-पीयूष गोयल ने कहा, ‘Covid-19 के कारण लगभग 2 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन और पानी की बोतलों के वितरण के साथ प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे ने लगभग 4,600 श्रमिक स्पेशल की व्यवस्था की।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम