Latestमध्यप्रदेश

PANNA मौत को सामने देख ‘डेथ स्टंट’ आजमाया सांसें रोकीं और पत्थर बन गया भालू मरा समझ छोड गया

पन्ना के जंगलों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक जारी है, जानकारी के अनुसार, तिलंगवा निवासी बेटू आदिवासी जंगल की सीमा पर लकड़ी लेने गए थे, तभी भालुओं के परिवार ने उन पर खूनी हमला बोल दिया। भालू उन्हें तब तक नोचते रहे जब तक बुजुर्ग अधमरा होकर जमीन पर गिर नहीं गए। मौत को सामने देख बेटू ने ‘डेथ स्टंट’ आजमाया सांसें रोकीं और पत्थर बन गए। भालू उन्हें मरा समझकर जैसे ही हटे, खून से लथपथ इस किसान ने हिम्मत नहीं हारी। शरीर से बहते खून और असहनीय दर्द के बावजूद, वो घिसटते हुए अपने घर पहुंचे।

पन्ना के जंगलों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक जारी है, अभी कल ही एक मासूम को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था और आज तिलंगवा के जंगलों से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां जगंल में लकड़ी लेने गये एक वृद्ध पर भालू के पूरे कुनबे ने हमला कर दिया। भालू फैमली के हमले से वृद्ध के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए पन्ना के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है

 

वन विभाग ने दी सहायता राशि
घटना की जानकारी जैसे ही वन विभाग को हुई अधिकारियों ने वृद्ध को इलाज कराने के लिए सहायता राशि दी है। इसके साथ ही आगे इलाज का आश्वासन भी दिया है। वहीं, लोगों का इस मामले को लेकर कहना है कि जंगली जानवरों से इलाके में दहशत का माहौल है। कल तेंदुआ और आज भालू सवाल यही है कि आखिर पन्ना में कब तक जंगली जानवरों का आतंक जारी रहेगा, और लोग कब अपनी सुरक्षा को लेकर भयमुक्त होंगे।

Back to top button