तुर्की की सड़कों पर दहशत: 18 साल के युवक का हमला, मस्जिद के बाहर कई घायल
तुर्की की सड़कों पर दहशत: 18 साल के युवक का हमला, मस्जिद के बाहर कई घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है, ताकि उसके हमला करने के मंसूबों को जाना जा सके। वह नाजी विचारधारा से प्रभावित बताया गया है।
‘एस्केशिहिर डुरूम’ मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हमलावर किसी गेम में नजर आने वाले शख्स की तरह कपड़े पहने हुए था। उसकी कमर पर चाकू बंधा हुआ था। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहना था और हेलमेट लगाया हुआ था। हमलावर ने अपना चेहरा कंकाल वाले रूमाल से ढका था। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसने चश्मा भी लगाया हुआ है, जिसकी वजह से उसका पूरा चेहरा ढका हुआ है और पहचान करना मुश्किल हो गया है।
हमलावार ‘ब्लैक सन’ पहना हुआ था, जो नाजी निशान
कई न्यूज वेबसाइट्स ने दावा किया है कि हमलावर लड़के ने अपनी छाती पर ‘ब्लैक सन’ पहना हुआ था, जो नाजी निशान है। ये निशान कई सारे स्वास्तिका से मिलकर बना हुआ है। बताया गया है कि हमलावर ने अटैक के दौरान किसी भी तरह का कोई नारा नहीं दिया या फिर उसने गिरफ्तारी के समय ये भी नहीं बताया है कि हमले की वजह क्या थी। माना ये भी जा रहा है कि वह ‘वॉर गेम्स’ से प्रभावित हो सकता है, जिसमें इस तरह की घटनाएं दिखाई जाती हैं।

