मध्य प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल तैयार, अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना या अजय शर्मा

मध्य प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल तैयार, अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना या अजय शर्मा

मध्य प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल तैयार, अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना या अजय शर्मा। मध्य प्रदेश पुलिस का मुखिया कौन होगा यह तो समय बताऐगा, पर यह तय हो गया है कि अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना और अजय शर्मा में से ही कोई इस कुर्सी पर बैठेगा। दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मुख्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में इन तीनों अधिकारियों का नाम पैनल में चयनित कर राज्य सरकार को भेजा गया है। अब मुख्यमंत्री इन्हीं में से किसी एक का चयन करेंगे।

बता दें कि वर्तमान डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह डीजीपी के चयन के लिए नौ स्पेशल डीजी का नाम राज्य शासन की ओर से यूपीएससी मुख्यालय को भेजा गया था।

छह माह से कम सेवा शेष रहने वाले स्पेशल डीजी सुधीर शाही, शैलेश सिंह और विजय कटारिया का नाम शामिल नहीं किया गया था। यूपीएससी मुख्यालय में हुई बैठक में प्रदेश से मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी सुधीर सक्सेना शामिल हुए।

राज्य सरकार ने भेजे थे इनके नाम

अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना, अजय शर्मा, डीजी जेल जीपी सिंह, स्पेशल डीजी वरुण कपूर, उपेन्द्र जैन, आलोक रंजन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और योगेश मुद्गल।

 

 

 

Exit mobile version