Site icon Yashbharat.com

10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, ग्राम पंचायत खडौला में जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई

IMG 20241128 WA0029 1

कटनी। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज कटनी जिले की ग्राम पंचायत खडौला के सचिव को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई बल्लू यादव पिता बसोरी यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम चनहटा तहसील एवं जिला कटनी की शिकायत पर की है। लोकायुक्त टीम ने शुभराज सोनी पिता राम भुवन सोनी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत खडौला तहसील एवं जिला कटनी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आवेदक बल्लू यादव निवासी चनहटा जिला कटनी ग्राम पंचायत खडौला में पटवारी हल्का नंबर 16 का खसरा नंबर 461 में 1084.61 वर्ग मीटर पर निर्माण कार्य कराया गया है। जिस पर प्रॉपर्टी लोन लेने ग्राम पंचायत सचिव से एनओसी लेनी थी। एनओसी देने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव शुभ राज सोनी के द्वारा 35 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर को की गई। शिकायत के सत्यापन के दौरान शुभराज सोनी 21000 रुपए लेने को तैयार हो गया था। आज दिनांक 28/11/2024 को पंचायत खडोला कटनी के कार्यालयीन कक्ष में आरोपी 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। लोकायुक्त की टीम में डीएसपी श्रीमती नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा एवं 05 अन्य सदस्य शामिल थे।

Exit mobile version