FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, सभी 5 सवारों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, सभी 5 सवारों की मौत

Pakistani Army Helicopter Crash In PoK: गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, सभी 5 सवारों की मौत। पीओके में पाकिस्तानी सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें दो अधिकारियों समेत कुल पांच जवानों के मौत हुई है। पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में कहा कि एमआई-17 हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, जिसमें उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई।

गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, सभी 5 सवारों की मौत

पाकिस्तान के कब्जे कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में सोमवार तड़के सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैन्यकर्मी मारे गए। मृतकों में दो अधिकारी भी शामिल हैं।पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, एमआई-17 हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, जिसमें उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद चालक दल ने जबरन ‘क्रैश-लैंडिंग’ की कोशिश की, लेकिन हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। यह घटना रात करीब 1 बजे हुडोर गांव के पास हुई, जो दियामेर जिले के ठकदास कैंटोनमेंट से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, सभी 5 सवारों की मौत

Back to top button