दोस्ती में दगाबाज निकला पाकिस्तान-सऊदी पर हूती अटैक होते ही भागे ख्वाजा आसिफ, दावों की खुली पोल
'मक्का डिफेंस पैक्ट' का पहला टेस्ट: हूती हमलों पर फंसा पाकिस्तान, सैन्य कार्रवाई से खींचे हाथ, बैकफुट पर इस्लामाबाद
दोस्ती में दगाबाज निकला पाकिस्तान-सऊदी पर हूती अटैक होते ही भागे ख्वाजा आसिफ, दावों की खुली पोल
हूती अटैक से बैकफुट पर पाकिस्तान: ‘मक्का पैक्ट’ के पहले ही टेस्ट में फेल, नहीं भेजेगा सऊदी अरब सेना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए के बीच हाल ही में हुए ‘मक्का डिफेंस पैक्ट’ (Makkah Defence Alliance) का पहला ही बड़ा टेस्ट सामने आते ही पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के प्रमुख तेल व सैन्य ठिकानों पर किए गए बड़े मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान अब प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई करने से साफ बचता नजर आ रहा है।
क्या है पाकिस्तान का रुख?
-
सैन्य टुकड़ी भेजने से इनकार: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा कि फिलहाल ऐसी किसी सैन्य कार्रवाई या अपनी फौज भेजने पर चर्चा नहीं हो रही है। सही समय आने पर ही समझौते के तहत विचार किया जाएगा।
-
ईरान से उम्मीदें: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्रालय ने रुख नरम करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुस्लिम मुल्क ईरान हूती विद्रोहियों पर लगाम लगाएगा।
-
हमलों को बताया ‘सामान्य’: पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि हूती विद्रोहियों के ऐसे हमले पहले भी होते रहे हैं, इसलिए फिलहाल ऐसे हालात नहीं हैं कि पाकिस्तान को अपनी सेना युद्ध में झोंकनी पड़े।
अनोखी खगोलीय घटना: सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह ‘बुध’ तेजी से हो रहा छोटा, वैज्ञानिकों की बढ़ी उत्सुकता
क्यों धर्मसंकट में फंसा पाकिस्तान?
-
ईरान से सीधा टकराव का डर: पाकिस्तान और ईरान की 900 किलोमीटर लंबी सीमा साझा होती है। ईरान का समर्थन प्राप्त हूतियों के खिलाफ सीधी सैन्य कार्रवाई करने से पाकिस्तान और ईरान के संबंधों में सीधा तनाव आ सकता है।
-
घरेलू व कूटनीतिक दबाव: पाकिस्तान की अपनी आंतरिक सुरक्षा स्थितियां और शिया-सुन्नी संतुलन उसे ईरान के खिलाफ प्रत्यक्ष सैन्य अभियान में उतरने से रोक रहे हैं।
-
‘बयान बहादुर’ बनने के आरोप: रक्षा जानकारों का कहना है कि जनरल आसिम मुनीर और पाकिस्तानी नेतृत्व ने सऊदी अरब से बड़े-बड़े वादे करके आर्थिक मदद तो हासिल कर ली, लेकिन जब धरातल पर सेना भेजने की बात आई, तो पाकिस्तान के दावों की पोल खुल गई और उसके रुख के कारण वह एक बार फिर एक्सपोज हो गया है। ‘मक्का डिफेंस पैक्ट’ का पहला टेस्ट: हूती हमलों पर फंसा पाकिस्तान, सैन्य कार्रवाई से खींचे हाथ, बैकफुट पर इस्लामाबाद








