FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीय

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान में दो ट्रेनों की भिडंत से बड़ा हादसा, 30 लोगों की मौत, कई घायल

Pakistan Train Accident पाकिस्तान में दो ट्रेनों की भिडंत से बड़ा हादसा, 30 लोगों की मौत हो गई, कई  लोगो के घायल होने की खबर हैै। राहत बचाव  कार्य जारी है।

पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ  है। इसमें अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सिंध प्रांत के डहारकी और रेती रेलवे स्टेशन के बीच दो ट्रेनें- मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस की आपस में टक्कर के चलते ये भीषण दुर्घटना हुई है।

ऐसा कहा जा रहा है कि घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

खबर है कि कई लोग ट्रेन के अंदर भी फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। इसके बाद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।20210607 085049

News Updating….

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम