भोपाल बाईपास: सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

hadsa

भोपाल बाईपास: सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

कटनी/भोपाल बाईपास। वाहनों के भारी दबाव और व्यस्त चौराहों में शामिल भोपाल बाईपास चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित दुग्ध वाहन (मिल्क वैन) ने चौराहे पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक चालक सहित पीछे बैठी मां और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए।

हादसे का विवरण और घटनाक्रम

टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोटें आने के कारण मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में मां और बेटी दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मां को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बेटी का प्राथमिक उपचार शुरू किया और जान बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें-  हत्या के आरोपी को जमानत का आरोप, खुद पर 10 हजार का इनाम; अब गिरफ्तारी से बचने हाई कोर्ट की शरण में फरार इनामी CSP नेहा पच्चीसिया