अंतराष्ट्रीय

Overturned chinese boat: हिंद महासागर में पलटी चीन की नाव, 39 लोग लापता, खोज अभियान जारी

Overturned chinese boat: हिंद महासागर में पलटी चीन की नाव, 39 लोग लापता, खोज अभियान जारी हिंद महासागर के मध्य भाग में मंगलवार को एक चीनी नाव के पटल जाने से 39 लोग लापता हो गए। नाव में 17 चीनी चालक दल के सदस्यों के अलावा 17 इंडोनेशियाई और पांच फिलिमिनों भी शामिल थे। लापता हुए लोगों की तलाश फिलहाल जारी है, अभी तक किसी के भी मिलने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तुरंत बचावकार्य शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने चीन के कृषि और ग्रामीण मंत्रालय, चीन के परिवहन मंत्रालय और शेडोंग प्रांत को इस मामले में तुरंत स्तिथि का सत्यापन करने के आदेश दिए। जिनपिंग ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव सहायता दलों की भी सहायता ली है।

चीनी विदेश मंत्रालय और विदेशों में प्रसांगित दूतावासों को खोच और बचाव कार्य के लिए जागरूक किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम