katniमध्यप्रदेश

कटनी आर्टस एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज के कॉमर्स विभाग द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

कटनी आर्टस एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज के कॉमर्स विभाग द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

कटनी -चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) कटनी के वाणिज्य विभाग द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा की अध्यक्षता में बी. कॉम. में नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नवीन पाठ्यक्रम, नियमों एवं विभिन्न अकादमिक गतिविधियों से परिचित कराना रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ इसके पश्चात् वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष श्री अतुल जैन द्वारा प्राचार्य डॉ. जय चड्‌डा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक पंकज सेक्सरिया द्वारा छात्र/छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित नवीनतम एवं संशोधित पाठ्यक्रम (Latest Revised Syllabus) की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा सहायक प्राध्यापक श्री रवि यादव द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय में लागू नियम एवं विनियम (Rules & Regulations) शैक्षणिक अनुशासन तथा महाविद्यालय की विभिन्न अकादमिक गतिविधियों से अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जय चड्डा द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा गया कि महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जाता बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न डेव्हल्पमेण्ट प्रोग्राम, इवेंट्स, प्रैक्टिकल गतिविधियाँ, सह-पाठ्यक्रम एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्त्त्वि का विकास हो सके। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग सहायक प्राध्यापिका ऋचा डेंगरे द्वारा किया गया।

 

ओरियनटेशन प्रोग्राम कार्यक्रम में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डॉयरेक्टर देवाशीष चड्‌डा, परीक्षा केन्द्राध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौल्या, ऑटोनॉमस कुलसचिव शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष अतुल जैन, विज्ञान/कम्प्यूटर विभाग विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक सर्वेश मोर, सहायक प्राध्यापिका शिवानी मलिक, पवन केवट, मनोज मिश्रा अन्य समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button