माधवनगर के उत्कृष्ट विद्यालय में जैव विविधता संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
कटनी । माधवनगर के उत्कृष्ट विद्यालय में जैव विविधता संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन।उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में गुरूवार को विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिले के विज्ञान विषय के शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन करने पर चर्चा की गई। जैव विविधता के मुद्दों के बारे में समझ और जागरूकता बढ़ाने के लिए जैव विविधता दिवस हर वर्ष 22 मई को मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास’ रही।
कार्यक्रम में जिले के इको क्लब के मास्टर ट्रेनर राममनोज साहू, नोडल अधिकारी राजेश अग्रहरी, एडीपीसी अभय जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीपी सिंह, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एम किड़ो उपस्थित रहे।

