Site icon Yashbharat.com

तिलक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

IMG 20250830 WA0056

तिलक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोज

कटनी- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला संगठक डॉक्टर रुक्मणी प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधुरी गर्ग, डॉ अतुल कुमार, डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चरणों में पुष्प अर्पण करने के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के प्रथम चरण में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कुमारी साक्षी सोनिया और कुमारी कनक सोनी का सम्मान माल्यार्पण द्वारा किया गया तत्पश्चात उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ माधुरी गर्ग ने एनएसएस के वास्तविक स्वरूप से उपस्थित छात्राओं को परिचित कराया उद्देश्य के बारे में बताया साथ ही डॉक्टर रूकमणि प्रताप सिंह ने एनएसएस के विभिन्न कैंप शिविरों के बारे में बताया। तथा एबीसी प्रमाण पत्र के बारे में भी जानकारी विद्यार्थियों को दिए कुमारी कनक सोनी ने आर डी परेड के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कार कैसे प्राप्त कर सकते हैं इस संदर्भ में अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। कुमारी साक्षी सोनिया ने एनएसएस के साहसिक शिविर और गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को परिचित कराया। इस अभिमुखीकरण का कार्यशाला में प्रोअजय कुमार कुरारिया, रुचि रजक, रेणुका सिंह राजपूत, सुशीला, प्रतीक्षा पांडे, लक्ष्मी रैदास, रितिका रजक, शैली श्रीवास, रोशनी कोल, पूनम बर्मन, स्नेहा पटेल, राधिका पटेल, एवं सरस्वती सेन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवकों का योगदान रहा।

Exit mobile version