डीपीएस कटनी में गरिमामयी इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन — नए छात्र परिषद ने संभाला नेतृत्व का दायित्व
डीपीएस कटनी में गरिमामयी इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन — नए छात्र परिषद ने संभाला नेतृत्व का दायित्
कटनी। डीपीएस कटनी में वार्षिक इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे झंडों और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा। समारोह का उद्देश्य विद्यालय के नए छात्र पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों से परिचित कराना तथा उन्हें नेतृत्व का अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम में डीपीएस कटनी के डायरेक्टर श्री अनुराग जैन एवं श्री अनुज जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती जूही जैन और श्रीमती विभा जैन बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य श्रीमती सीमा दुबे ने छात्र परिषद के सभी मिनिस्टर्स को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “छात्र परिषद का गठन केवल पद प्रदान करने के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने और अनुशासन के साथ नेतृत्व करने की सीख देने के लिए किया जाता है।” उप-प्राचार्य श्रीमती शबनम अख्तर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि यह समारोह विद्यालय की लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है, जो छात्रों को सहयोग, समर्पण और नेतृत्व की भावना सिखाता है।
नवनियुक्त छात्र परिषद के पदाधिकारी इस प्रकार हैं —प्रेसिडेंट: आख्या जैन,वाइस प्रेसिडेंट: शोभनी राय,प्राइम मिनिस्टर: अदिति शर्मा,डिप्टी प्राइम मिनिस्टर: नरेंद्र सिंह,रेड हाउस कैप्टन: अथर्व जैन,ग्रीन हाउस कैप्टन: अरमान अख्तर,ब्लू हाउस कैप्टन: वेदांश सिंह,येलो हाउस कैप्टन: भूवी अग्रवाल। प्राइमरी विंग के पदाधिकारी:हेड बॉय: अरहन जैन,हेड गर्ल: प्रिंसल पंजाबी,
ब्लू हाउस कैप्टन: रिदिमा टहलनी ,ग्रीन हाउस कैप्टन: दर्शिता जैन,रेड हाउस कैप्टन: अनुजा सिंह परमार,येलो हाउस कैप्टन: अरुणिमा तिवारी।
सभी पदाधिकारियों को उनके-अपने पदों का बैज पहनाया गया और संबंधित हाउस का ध्वज प्रदान किया गया। यह क्षण छात्रों के लिए गौरव और गर्व का था, जब उन्होंने संकल्प लिया कि वे विद्यालय के अनुशासन, गतिविधियों और प्रतिष्ठा को बनाए रखने में अपनी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शहजादा खान, राकेश द्विवेदी ,रजत जैन, नेहा श्रीवास्तव, ऋचा टंडन, ऋचा झा , रिंकू हंस, स्तुति दुबे, रिया मनोचा और अदिति तिवारी ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय गीत के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों और शिक्षकों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

