
Ordinance Factory: दो दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। मजदूर संघ द्वारा आयुध निर्माणी में दो दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 25 और 26 नवंबर सायंकालीन आयोजित की गई।

निर्माणी तथा आसपास के क्षेत्रों के सभी खेलप्रेमियों ने प्रतियोगिता का लुफ्त उठाया। फाइनल मैच बड़ा ही रोमांचक रहा। करमू टीम विजेता रही वहीं सेक्युरिटी टीम उपविजेता। तृतीय स्थान पर अविनाश की टीम थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक आ. नि. उमेश दास थे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विशिष्ट अतिथि उत्पल चटर्जी ने मजदूर संघ को इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जेसीएम् तृतीय शिव पाण्डेय ने यह प्रतियोगिता प्रति वर्ष करवाने हेतु निवेदन किया। पूरे आयोजन में खिलाडियों में भारी उत्साह रहा।फाइनल मे विजेता टीम, उप विजेता टीमों के खिलाडियों को पुरुष्कार वितरण किया गया। अंत में खिलाडियों द्वारा आतिशबाजी की गई।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र गुप्ता , सुधीर शुक्ला, सहित आ.नि. विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक सुभाष खुरशैल ने बहुत सहयोग किया। JCM- तृतीय शिव पाण्डेय, सादिक अली, नरेंद्र पटेल, जेसीएम् लीडर संजय तिवारी, राकेश मिश्रा, कार्य समिति सचिव देवेंद्र पाढ़ी, जितेंद्र सिंह, राजेश दुबे, मनीष तिवारी, आनंद पांडे, पंकज चौधरी, जय कुमार, देवी सिंह, संजय रजक, प्रकाश सिंह गौतम, प्रदीप तिवारी, उदित झा सहित सभी खेल प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी ने मज़दूर संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजन पर खूब प्रशंसा की। इस आयोजन की रूपरेखा और संचालन में विजय सिंह ने महती भूमिका निभाई।








