TechFEATUREDTechnology

Oppo Find X9 Ultra अप्रैल में ग्लोबली लॉन्च, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा

Oppo Find X9 Ultra अप्रैल में ग्लोबली लॉन्च, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा

नई दिल्ली, 23 मार्च 2026 :Oppo Find X9 Ultra अप्रैल में ग्लोबली लॉन्च, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा, ओप्पो अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप को और मजबूत करने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Oppo Find X9 Ultra को अप्रैल 2026 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि यह पहली बार Ultra सीरीज का फोन चीन के बाहर पेश होगा। साथ ही Find X9s Pro भी चीन में लॉन्च होगा। दोनों ही फोन पावरफुल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएंगे, जिससे यह हाई-एंड फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार चुनौती बनेंगे।

Oppo Find X9 Ultra अप्रैल में ग्लोबली लॉन्च, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा

 पहली बार ग्लोबल Ultra फोन

ओप्पो का यह कदम ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। अब तक Ultra मॉडल सिर्फ चीन तक सीमित थे। कंपनी का यह फैसला इंटरनेशनल लेवल पर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

डिजाइन और कैमरा

डिजाइन फ्लैट मेटल फ्रेम, प्रीमियम रियर डिज़ाइन और साइड में कैमरा कंट्रोल के लिए खास ऑरेंज बटन।
कैमरा: Hasselblad के साथ तैयार किया गया कैमरा सिस्टम, जिसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP सेकेंडरी टेलीफोटोसेंसर शामिल हो सकता है। 10x ऑप्टिकल जूम और शानदार फोटो-वीडियो क्वालिटी की उम्मीद।

बैटरी और परफॉर्मेंस

बैटरी:7000mAh से अधिक क्षमता, लंबा बैकअप। प्रोसेसर और फीचर्स: Find X9s Pro में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 3nm टेक्नोलॉजी, 7000mAh बैटरी और ड्यूल 200MP कैमरा सेटअप होने की संभावना।

 

Oppo Find X9 Ultra और Find X9s Pro दोनों ही फोन हाई-एंड फ्लैगशिप कैटेगरी में पावर, कैमरा और बैटरी के मामले में दमदार साबित होने वाले हैं। ग्लोबल लॉन्च के बाद इनकी कीमत और उपलब्धता के बारे में अधिक जानकारी सामने आएगी।

 

Back to top button