Online Change Nominee Name In Account: ऑनलाइन ऐसे जोड़ें नॉमि‍नी, 3 Steps से करें नामकरण की प्रक्रिया आसान या सीखें YONO एप से नॉम‍िनी जोड़ने का प्रोसेस

Online Change Nominee Name In Account: ऑनलाइन ऐसे जोड़ें नॉमि‍नी, 3 Steps से करें नामकरण की प्रक्रिया आसान या सीखें YONO एप से नॉम‍िनी जोड़ने का प्रोसेस नए न‍ियम के अनुसार सभी बैंक और व‍ित्‍तीय संस्‍थानों में खुले खातों के ल‍िए नामांकन सुविधा जरूरी है. नामांकन से तात्‍पर्य निवेश या संपत्ति की आमदनी या मैच्‍योर‍िटी पर म‍िलने वाले पैसे को प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के नामकरण की प्रक्रिया से है.

 

अगर आपका क‍िसी बैंक में अकाउंट है और वहां पर आपने सेव‍िंग भी की है तो ऐसे लोगों के ल‍िए प‍िछले द‍िनों व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने आदेश जारी क‍िया था. वित्त मंत्री ने बैंकों और व‍ित्‍तीय संस्‍थानों से कहा था क‍ि प्रत्‍येक खाताधारक का नॉम‍िनी का नाम और पता र‍िकॉर्ड में होना जरूरी है. अगर क‍िसी अकाउंट होल्‍डर का नॉम‍िनी नहीं है तो वह उसे नॉम‍ित करें. व‍ित्‍त मंत्री ने कहा था क‍ि इससे खाताधारक की मौत के बाद बैकों में जमा रहने वाली लावारिस राश‍ि को कम क‍िया जा सकेगा.

बैंकों में हजारों करोड़ रुपये लावार‍िस जमा

आपको बता दें देंश के बैंकों में हजारों करोड़ रुपये की लावार‍िस राश‍ि पड़ी है. यह पैसा ऐसे खाताधारकों का है ज‍िन्‍होंने बैंक में पैसा जमा क‍िया और अचानक उनकी मौत हो गई. यह पैसा बैंक के ही पास है क्‍योंक‍ि उनके खाते / निवेश में क‍िसी भी व्‍यक्‍त‍ि को नॉम‍िनी नहीं बनाया गया था. प‍िछले द‍िनों इस पैसे को ग्राहकों और उनके उत्‍तराध‍िकारी तक सुरक्ष‍ित वापस पहुंचाने के ल‍िए आरबीआई ने प‍िछले द‍िनों उद्गम पोर्टल (UDGAM) भी लॉन्‍च क‍िया था।

 

सभी खातों में नॉम‍िनी का नाम जुड़ना जरूरी

न‍ियम के अनुसार सभी बैंक और व‍ित्‍तीय संस्‍थानों में खुले खातों के ल‍िए नामांकन सुविधा जरूरी है. नामांकन से तात्‍पर्य निवेश या संपत्ति की आमदनी या मैच्‍योर‍िटी पर म‍िलने वाले पैसे को प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के नामकरण की प्रक्रिया से है. खाताधारक की मौत के बाद उसकी तरफ से नामांकित व्यक्ति को ही मैच्‍योर‍िटी पर होने वाला लाभ द‍िया जाएगा. अब सवाल यह है क‍ि आप नॉम‍िनी एड करने का काम ऑनलाइन क‍िस तरह कर सकते हैं? यहां आज हम एसबीआई में नॉम‍िनी का नाम जोड़ने की ऑनलाइन प्रक्र‍िया के बारे में बताएंगे-

 

नेट बैंक‍िंग से नॉम‍िनी जोड़ने की प्रक्र‍िया

 

YONO एप से नॉम‍िनी जोड़ने का प्रोसेस

ब्रांच से नॉम‍िनी कैसे एड करें

नॉम‍िनी को एड करने के ल‍िए आप ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करके ब्रांच जाएं और इसमें मांगी गई जानकारी भरकर होम ब्रांच में जमा कर दें

एक रिपोर्ट के अनुसार, बैंकिंग स‍िस्‍टम में 35,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की धनराश‍ि पर क‍िसी का दावा नहीं है. स पैसे को ग्राहकों और उनके उत्‍तराध‍िकारी तक सुरक्ष‍ित ढंग से पहुंचाने के ल‍िए आरबीआई ने प‍िछले द‍िनों उद्गम पोर्टल (UDGAM) लॉन्‍च क‍िया था. इसके जर‍िये बैंकों में लंबे समय से जमा अनक्‍लेम्‍ड पैसे के हकदार का पता लगाना था. इस पोर्टल के जर‍िये अभी एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, धनलक्ष्मी बैंक, साउथ इंडियन बैंक, डीबीएस बैंक इंडिया, और सिटी बैंक में बिना दावे वाली जमा के बारे में जानकारी की जा सकती है.

Exit mobile version