पहलगाम आतंकी हमला: IB अधिकारी मनीष रंजन की शहादत को एक साल पूरा, परिवार आज भी सदमे में

mock drill india after pahalgam terror attack

पहलगाम आतंकी हमला: IB अधिकारी मनीष रंजन की शहादत को एक साल पूरा, परिवार आज भी सदमे में। पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया, जिसमें IB अधिकारी मनीष रंजन समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। जानिए कैसे उनका परिवार आज भी इस दर्द से उबर नहीं पाया है।

कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को एक साल हो गया है। इस हमले में इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी मनीष रंजन समेत 26 लोगों की जान चली गई थी। मनीष बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे।

एक साल बाद भी उनका परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब उनकी याद न आई हो। माता-पिता, चाचा-चाची और पत्नी आज भी उस दर्द से जूझ रहे हैं।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं, खासकर नौकरी और सहायता को लेकर।