katniमध्यप्रदेश

चड्डा कॉलेज में एक सप्ताहीक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

चड्डा कॉलेज में एक सप्ताहीक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समाप

कटनी- चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के तत्वाधान में नई बस्ती स्थित कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज कटनी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आई.सी.टी. अकादमी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के तत्वावधान में तथा कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज, कटनी एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) बी.एस.एस.एस. भोपाल के संयुक्त सहयोग से आयोजित एक सप्ताहीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आज सफल समापन हुआ।

यह कार्यक्रम “Arts & Science of Effective Teaching: Strategies and Methods विषय पर दिनांक 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षण की आधुनिक विधियों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नैक सुधार, कक्षा प्रबंधन, मूल्यांकन तकनीकों एवं तकनीक संवर्धित शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सी.ए. अमन अरोरा, डॉ सिबि सम्युलसन, अनुराग कुमार, डॉ दिलप्रीत साहनी विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जय चड्डा प्राचार्य कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स ऑटोनोमस कॉलेज, कटनी द्वारा की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता, शोध क्षमता एवं संस्थागत गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. के.पी. मिश्रा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी रहे। जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक की भूमिका केवल ज्ञान प्रदाता की नहीं बल्कि नवाचार, तकनीक एवं नैतिक मूल्यों के समन्वयक की है। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

समापन अवसर आभार प्रदर्शन महाविद्यालय नैक आई. क्यू.एस.सी. क्वार्डिनेटर एवं वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष श्री शरद निरंकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक बताया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञ वक्ताओं एवं सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्डा, महाविद्यालय उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, कला विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौल्या, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष श्री शरद निरंकारी, कम्प्यूटर एवं विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष आराधना अग्रहरि, विधि विभाग प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, विधि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, सहायक प्राध्यापक रीतेश निगम, अतुल जैन, डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अधिकारी डॉ. आर.आर.एस. परिहार, सहायक प्राध्यापिका ऋचा डेंगरे, श्रीमती नीलम राजवानी, सहायक प्राध्यापक श्री पंकज सेक्सरिया, समीप श्रीवास्तव, रवि यादव, सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, हेमलता पटेल, सहायक प्राध्यापक मुकेश गुप्ता गगन गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका श्रीमती प्रियंका गुप्ता, सहायक प्राध्यापक अरूण कुमार चौधरी, सहायक प्राध्यापिका सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, सुश्री शिवानी मलिक, सुश्री प्रभा मिश्रा, सहायक प्राध्यापक शैलेज तिवारी, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, पवन सौंधिया, सुश्री वैशाली सिंह, सोनिया रावत, सोनिका रैकवार, सुश्री सृष्टि जैन, बीरेन्द्र कुशवाहा, अन्य सहायक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि