One Sided Train Running: SMV बैंगलुरु-दानापुर के लिए चलेंगी एक तरफा स्पेशल ट्रेन, इटारसी, जबलपुर एवं सतना होकर गुजरेगी

One Sided Train Running: SMV बैंगलुरु-दानापुर के लिए चलेंगी एक तरफा स्पेशल ट्रेन इटारसी, जबलपुर एवं सतना होकर गुजरेगी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से एसएमवी बैंगलुरु-दानापुर के मध्य एक तरफा (सिंगल ट्रिप) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
ये स्पेशल ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर एवं सतना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 06597 एसएमवी बैंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनाँक 19.12.2023 को एसएमवी बैंगलुरु स्टेशन से रात्रि 23:25 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन प्रातः 06:35 बजे इटारसी, जबलपुर 10:10 बजे, सतना दोपहर 13:05 बजे और रात्रि 23:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी बंगारपेट जंक्शन, जोल्लारपेट्टई, काटपाडी, पेरम्बूर, विजयवाडा, वारंगल, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्यय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन- इस ट्रेन में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित 23 कोच रहेंगे।
रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से भी गाड़ी के आगमन/प्रस्थान की जानकारी प्राप्त कर सकते है।








