एक घर, चार फंदे और कई सवाल: मुजफ्फरपुर में पिता व तीन मासूम बेटियों की रहस्यमयी मौत
एक घर, चार फंदे और कई सवाल: मुजफ्फरपुर में पिता व तीन मासूम बेटियों की रहस्यमयी मौत।मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
एक घर, चार फंदे और कई सवाल: मुजफ्फरपुर में पिता व तीन मासूम बेटियों की रहस्यमयी मौत
थाना क्षेत्र के गोपी कार बाजार के समीप एक घर से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव एक साथ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पिता और उसकी तीन नाबालिग बेटियां शामिल हैं। सभी के शव घर के भीतर फंदे से लटके पाए गए।
मृतक की पहचान अमरनाथ राम (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, उनकी बेटियां अनुराधा कुमारी (12 वर्ष), शिवानी कुमारी (11 वर्ष) और राधिका कुमारी (8 वर्ष) भी इस दर्दनाक घटना का शिकार हुई हैं।
गांव में मातम पसरा हुआ है
घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अमरनाथ राम लंबे समय से कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दबाव में आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और हर पहलू पर पड़ताल जारी है।
वहीं, स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।








