Site icon Yashbharat.com

पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन धर्म उत्तम आर्जव धर्म पर हुई चर्चा, पदम सागर महराज ने कहा जिसके जीवन में एकरूपता होती है, उसका जीवन सुखमय होता है

Screenshot 20250830 170715 WhatsApp

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दिगम्बर जैन समाज पंचायत महासभा के तत्वाधान में जैन बोर्डिग हाउस परिसर में पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन धर्म उत्तम आर्जव धर्म पर चर्चा करते हुये प.पू.पदम सागर महाराज ने कहा मन मे होय सो वचन करिये वचन होये सो तन से करिय याने मन वचन और काय की एक रूपता जिसके जीवन में होती है। उसका जीवन शांत एवं सुखमय होता है। मुनिश्री ने आगे कहा की अभिमान का त्यागकर स्वाभिमानी बने उन्होने ने आगे बतलाया कि मायाचारी, छलकपट करने वाले को तियंच गति की प्राप्ति होती है और वह दुर्गती को प्राप्त होता है। अतः दुर्गती से बचने के लिये मायाचारी, छलकपट का त्याग करे, उत्तम शब्द सम्यक दर्शन को बताता हैं। अर्थात सच्चे देव शास्त्र गुरूओं की श्रद्धा एवं सात तत्वों की श्रद्धा सहित मन वचन काय में सरलता को उत्तम अर्दव धर्म कहते है।
तीसरे दिन शांति धारा करने का सौभाग्य श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन बंगला मंदिर के श्रद्धालुओं के साथ महेन्द्र कुमार अमित कुमार जैन कोयला वालों को प्राप्त हुआ तथा आहार चर्या रूपेश जैन गांधीगंज वाले को सम्पन्न हुई। तत्वार्थसूत्र का वाचन बंगला मंदिर पाठशाला के बच्चों के द्वारा किया गया। रात्रि में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मैन द्वारा भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेंन कटनी द्वारा भजन संध्या गायन प्रतियोगिता का आयोजन जैन बोर्डिंग हाउस में किया गया। जिसमें सभी 12 प्रतियोगिताओं को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया एवं प्रथम पुरस्कार शरद जैन, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती नेहा अखिलेश जैन, तृतीय पुरस्कार श्रीमती खुश्बू जैन को प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में श्रीमती ऋतु जैन एवं गायत्री जैन तथा सांगानेर से पधारे विद्वान पंडित द्वारा निर्णय दिया गया। कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण अध्यक्ष संजय मीनू सिंघई, सचिव अनिल स्वाति जैन, कोषाध्यक्ष बृजेश सीमा जैन द्वारा प्रदान किए गए। जिसमें कार्य अध्यक्ष मगनजैन, पूर्व अध्यक्ष पंचम नीता जैन, नवीन नीता जैन, रश्मि दीपक जैन, मोनिका जैन, दिनेश समता जैन, अमित सोनिया जैन, आशीष आम्रता जैन, मोनिका राकेश जैन, देवेंद्र दीप्ति जैन, संदीप शशि जैन और भी ग्रुप के सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।

Exit mobile version