katniLatestमध्यप्रदेश

विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर 6 जुलाई को जिला पशु चिकित्सालय (पॉलीक्लिनिक) झिंझरी में आयोजित होगा जागरूकता कार्यक्रम, पशुपालकों व आमजन को दी जाएगी जूनोटिक रोगों से बचाव की जानकारी

कटनी(YASHBHARAT.COM)। विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर आगामी 6 जुलाई, सोमवार को झिझरी स्थित जिला पशु चिकित्सालय(पॉलीक्लिनिक) कटनी में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों (जूनोटिक रोगों) के प्रति आमजन एवं पशुपालकों को जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा रेबीज, ब्रुसेलोसिस, एन्थ्रेक्स, बर्ड फ्लू तथा अन्य जूनोटिक रोगों के कारण, लक्षण, बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा पशुओं के सुरक्षित प्रबंधन के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित पशुपालकों एवं आम नागरिकों को जूनोटिक रोगों की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी देने के साथ-साथ जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। श्वानों मे नि: शुल्क रेबीज का टीकाकरण प्रदान किया जाएगा। जिससे आमजन अधिक से अधिक प्रतिभागी बन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।  जिला पशु चिकित्सालय (पॉलीक्लिनिक) कटनी के सिविल सर्जन साकेत मिश्रा ने जिले के समस्त पशुपालकों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस जागरूकता अभियान में सहभागी बनें तथा अपने एवं समाज के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु जूनोटिक रोगों की रोकथाम संबंधी उपायों को अपनाएं।

Back to top button