katniमध्यप्रदेश

गुरू तेग बहादुर साहिब के शहीदी प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरूद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली से आए प्रसिद्ध रागी जत्था भाई ने बाँधा समा

गुरू तेग बहादुर साहिब के शहीदी प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरूद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली से आए प्रसिद्ध रागी जत्था भाई ने बाँधा सम

कटनी- गुरू तेग बहादुर साहिब के शहीदी प्रकाश पर्व के अवसर पर बरही रोड स्थित गुरूद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन के बीच सिख समुदाय के लाेगों ने गुरू गद्दी पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद लंगर का आयोजन किया गया। बरही रोड गुरूद्वारा में गुरू सिंह सभा की ओर से गुरू तेग बहादुर के 350 शहीदी प्रकाश पर्व पर दिल्ली से आए प्रसिद्ध रागी जत्था भाई जगजीत सिंह, बाबीहा द्वारा कीर्तन किया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक भजन कीर्तन से गुरूद्वारा परिसर गूंजता रहा। दोपहर बाद लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने गुरू लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष सरदार गुरचरन सिंह खुराना, तेजपाल सिंह भाटिया, बाबू टुटेजा, सिम्पी लाम्बा, सोनू खुराना, लकी भाटिया, रिंकी खालसा, लक्की खालसा, अभीत सिंह, संतोख सिंह, करन सिंह, आकाश लालवानी, चीनू ग्रोवर, नीलम सलूूजा सहित अन्य जन मौजूद थे।

Back to top button