Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

शरद पूूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कल्चुरी हैहय क्षत्रिय कलार महासभा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

शरद पूूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कल्चुरी हैहय क्षत्रिय कलार महासभा का भव्य सांस्कृतिक आयोज

कटनी। रविवार को कल्चुरी हैहय क्षत्रिय कलार महासभा एवं महिला मंडल शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कृष्ण बाललीला एवं महारास का भव्य एवं ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, हमारे समाज और नगर के गौरव विधायक संदीप जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात गीतांजलि संस्था के बच्चों ने मोहक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

समाज की महिला मंडल एवं बच्चों ने अत्यंत सुंदर और मनमोहक कृष्ण बाललीला एवं ब्रजधाम के महारास की प्रस्तुति दी। इसके बाद समाज के प्रतिभावान बच्चों ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आरना जायसवाल को मिला। आरना जायसवाल, RTI एक्टिविस्ट संतोष जायसवाल की पुत्री हैं।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष शारदा प्रसाद जायसवाल, कोषाध्यक्ष संजय जायसवाल, अंकेक्षक के. पी. शिवहरे एवं महिला अध्यक्ष दीपशिखा शिवहरे ने उपस्थित सभी गणमान्य स्वजातीय बंधुओं और महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का हृदयस्पर्शी मंच संचालन अधिवक्ता राखी गुप्ता द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की सफलता का श्रेय महिलाध्यक्ष दीपशिखा शिवहरे को जाता है, जिन्होंने अपनी कार्यकारिणी सदस्याओं के साथ मिलकर इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की, जिसकी सभी सामाजिक जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि