katniमध्यप्रदेश

समोशरण विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के समापन पर जैन समाज ने शहर में निकाली शोभायात्रा

समोशरण विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के समापन पर जैन समाज ने शहर में निकाली शोभायात्र

कटनी(YASHBHARAT.COM)।श्री 1008 चन्द्रप्रभु बंगला मंदिर में समोशरण विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के समापन पर जैन समाज के द्वारा 151 इन्द्र इन्द्राणियों की भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई। धर्मप्रभावना हेतु निकाली गई शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर शंभू टाकीज, शहीद द्वार, गजानन टॉकीज चौराहा, सिल्वर टॉकीज रोड़, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, बड़े जैन मंदिर, महावीर चौक, साधूराम हाईस्कूल, सुभाष चौक, मेन रोड़ गोलाबाजर, हीरागंज से होते हुये कार्यक्रम स्थल में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे डी.जे. पर भजन गाते युवाओं की टोली, 11 बघियों पर सवार प्रमुख पात्र, रथ पर सवार श्रीजी एवं मुनि पदम सागर महाराज के साथ भक्तजन एवं इन्द्र इन्द्राणी शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह रंगोली सजाकर, आरती उतारकर, श्रीजी की आगवानी की गई। सामाजिक वत्सल्य भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। दोपहर में सिंगापुर निवासी विनोद कुमार अर्चना जैन द्वारा नवीन संत भवन हेतु लगभग 2000 वर्गफुट जमीन देने की घोषणा के पश्चात् मुनि श्री के सानिध्य में भूमिपूजन एवं शिलायें रखी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं माताएं बहनें उपस्थित रही।

Back to top button