katniमध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकार

कटनी। महाशिवरात्रि पर्व पर आज बुधवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी मंदिरों में सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भोर से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में अपार उत्साह देखा गया। शहर का प्रसिद्ध मधई मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सलैया पडख़ुरी स्थित नीलकंठेश्वर शक्ति धाम में श्रृद्धालुओं की आस्था केन्द्र रहा। यहां भी श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गईं। मंदिर परिसरके बाहर भव्य मेले का आयोजन किया गया। विशाल झूला और ट्रेन झूला मेले के मुख्य आकर्षण रहे।

20250226 125430
दिनभर चला हवन,पूजन व भंडारे का दौर
महाशिवरात्रि पर शहर व उपनगरीय क्षेत्र स्थित शिवालयों में हवन, पूजन के साथ भंडारे का दौर भी चलता रहा। साधूराम स्कूल के सामने स्थित शिवालय, बस स्टेंड पुलिस चौकी समीप नागेश्वर धाम, कटनी-रीठी रोड स्थित मधुर महादेव वेयर हाऊस शिवालय सहित शहर के दूसरे शिवमंदिरों व शिवालयों में भी दिन भर भंडारे का दौर चला। जिसमें भी श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ प्रसाद लेने के लिए पहुंची।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि