नई दिल्ली से मिली खुफिया सूचना पर शहडोल वन विभाग की टीम ने पूर्व सीएमओ के पुत्र समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार, शारीरिक शक्ति बढ़ाने की दवाओं के लिए वन्यजीवों का शिकार करते थे

03 06 2024 shahdol hunting news

शहडोल वन विभाग की टीम ने पूर्व सीएमओ के पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग झाड़फूंक व शारीरिक शक्ति बढ़ाने की दवाओं के लिए वन्यजीवों का शिकार करते थे। यही नहीं, त्योहारों और शादी की पार्टियों में मांस की सप्लाई करने के लिए भी वन्य प्राणियों का शिकार किया करते थे।

डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे ने बताया कि करुणेंद्र सिंह के पिता दादूलाल सिंह पूर्व सीएमओ हैं। उनके घर की तलाशी के दौरान वन्य जीवों के अंगों सहित बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं।

भालू के अंग, जंगली सूअर के दांत सहित बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी पूर्व सीएमओ के पुत्र करुणेंद्र सिंह निवासी शहडोल को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद दो अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है।