OMG विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और गिरगिट महिला के साथ आ रहे थे फ्लाइट से सफर करते, चेन्नई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई, देखें VIDEO

OMG चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) पर कस्टम विभाग ने एक महिला को पकड़ा है। कस्टम ने आज शनिवार को कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) से फ्लाइट (Flight) नंबर एके 13 से पहुंची एक महिला यात्री को चेक-इन बैगेज की जांच करने पर, विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप (Snake) और एक गिरगिट (Chameleon) पाया गया। इसके बाद कस्टम ने कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 r/w और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत जब्त कर लिया है खास बात यह है कि महिला के साथ यह जीव जंतु हवाई जहाज से सफर करते आ रहे थे।

वहीं, दूसरी ओर चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) के एक थिएटर में बीती रात फिल्म देखने गई महिला ने कूदकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि महिला ऐश्वूर्या के रूप में हुई है और उसकी उम्र 33 साल है। महिला अपने दो बच्चों के साथ फिल्म देख रही थी, इसी दौरान वह थिएटर से निकली और कूदकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि महिला चेन्नई एयरपोर्ट से सटे इलाके पोलीचलूर में रहती थीं। महिला के परिवार के अनुसार, वह एक मानसिक बीमारी से पीड़ित थी

↑
Exit mobile version