OMG: कभी सड़क पर तेंदुए और इंसान को खेलते हुए देखा, ये है Video

कुल्लू। तेंदुए का हमेशा से एक खतरनाक जानवार माना जाता है। इसके बारे में सुनते ही लोग डर जाते हैं। अक्सर तेंदुए की इंसानों और पालतू जानवरों पर हमला करने की खबर आती रहती है। लेकिन इस बीच हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से एक वीडियो सामने आया है। जिसके देखने पर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। यहां एक तेंदुए का शावक सड़क पर निकल आया। इस दौरान वह लोगों के करीब जा रहा है और खेलता नजर आ रहा है। वीडियो कुल्लू के तीर्थन घाटी का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ हिमाचली टोपी पहने व्यक्ती के साथ खेल रहा है। वहीं आसपास के पर्यटक अपनी कारों से बाहर आकर वीडियो और फोटो क्लिक करने गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

↑
Exit mobile version