ओआईसी स्टेट ने किया डाइट कटनी का निरीक्षण भ्रमण
कटनी (23 मई) ।ओआईसी स्टेट ने किया डाइट कटनी का निरीक्षण भ्रमण प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की प्रभावशीलता जानने के उद्देश्य से राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से ओआईसी जिला कटनी विनोद द्विवेदी ने डाइट कटनी का भ्रमण किया।
ओआईसी स्टेट ने किया डाइट कटनी का निरीक्षण भ्रमण
भ्रमण के दौरान उन्होंने संस्थान के पुस्तकालयों और विशेष आवश्यकता के बच्चों के लिये निर्मित रिसोर्स सेंटर का अवलोकन किया। साथ ही डाइट फेकल्टी की समीक्षा बैठक भी की जिसमें उन्होंने जिले में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा शिक्षण को प्रभावी बनाने हेतु सुझाव दिये। अंग्रेजी फेकल्टी उमाशंकर सैनी ने बताया कि वह जिला स्रोत समूह के सदस्यों के सुझाव एवं मॉनिटरिंग इनपुटस के साथ नए सत्र में भाषा शिक्षण को बेहतर करने हेतु कार्य कर रहे है।
सहायक प्राध्यापक कल्पना खरे, वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी, व्याख्याता राकेश सिननरकर एवं ज्योति श्रीवास्तव ने पुस्तकालय संचालन, रिसोर्स सेंटर, डीएलएड कक्षा संचालन एवं लीडरशिप प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी। ओआईसी श्री विनोद द्विवेदी ने सीखने सिखाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु डाइट फेकल्टी को निरंतर शोध करते हुए नवाचारी विधियों को लागू करने के निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान डी पी सी प्रेमनारायण तिवारी, ए पी सी अनिल त्रिपाठी, अफ़रोज खान और के पी कोल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

