katni

Nutritional Benefits of Millets: न्यूट्रीशनल बेनिफिट्स ऑफ़ मिलेट्स के अंतर्गत मिलेट्स इन इंडिया विषय पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन

Nutritional Benefits of Millets: न्यूट्रीशनल बेनिफिट्स ऑफ़ मिलेट्स के अंतर्गत मिलेट्स इन इंडिया विषय पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में आज दिनांक 7 दिसंबर गुरुवार को प्राचार्य डॉक्टर साधना जैन की उपस्थिति में न्यूट्रीशनल बेनिफिट्स ऑफ़ मिलेट्स के अंतर्गत कल्चरल साइनिफिकेंस का मिलेट्स इन इंडिया विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

डॉक्टर संजय कांत भारद्वाज द्वारा मोटे अनाज पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए उन्होंने बताया कि मोटा अनाज हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है तथा यह हमें स्वस्थ रखने में कारगर सिद्ध होता है। डॉ अशोक शर्मा द्वारा विभिन्न प्रकार के मिलेट्स की जानकारी एनसीसी कैडेट्स को दी गई इन्होंने राजी ज्वार बाजरा मक्का आदि मिलेट्स के स्वास्थ्यवर्धक गुण कैडेट्स के साथ साझा किये।

रिचा दुबे के द्वारा एनसीसी कैडेट्स को सभी प्रकार के मोटे अनाज का विस्तृत जानकारी प्रदान की गई इनके द्वारा मोटे अनाज से होने वाले फायदे के बारे में क्रेडिट को अवगत कराया गया। मोटे अनाज का सेवन कर हम किस प्रकार अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं बताया गया। कैडेट्स को स्वयं मोटा अनाज खाने तथा अपने परिवार एवं अपने आसपास के लोगों को मोटा अनाज खाने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक शर्मा डॉक्टर संजय कांत भारद्वाज डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह डॉक्टर अपर्णा मिश्रा  रिचा दुबे  नम्रता निगम प्रियंका सोनी मैत्री शुक्ला प्रतिमा सिंह श्वेता कोरी आरती वर्मा प्रीति तिवारी तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

किसी केयरटेकर सोनिया कश्यप के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोटे अनाज के फायदे कैरेट एस को बताए गए। कार्यक्रम के अंत में सोनिया कश्यप के द्वारा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा सभी एनसीसी कैडेट्स का आभार प्रदर्शन किया गया।

Back to top button